
विशेष प्रतिनिधी – दिनांक 14 सितंबर 2025 को हरियाणा पावर कॉरपोरेशन अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधि मण्डल माननीय श्री.अशोक गर्ग जी,आयुक्त हिसार एवं प्रबन्ध निदेशक, दक्षिणी हरियाणा बिजली वितरण निगम से आयुक्त निवास, हिसार में मिला।
इस अवसर पर यूनियन की टीम ने करुणा के सागर एवं शांति के प्रतीक भगवान महात्मा बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर माननीय प्रबन्ध निदेशक महोदय को सम्मानित किया।
बैठक अत्यंत सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय माहौल में सम्पन्न हुई। एम.डी. साहब ने यूनियन पदाधिकारियों का गरमजोशी से स्वागत व सम्मान किया और आश्वासन दिया कि निगम में कार्यरत SC, ST एवं BC कर्मचारियों के मान-सम्मान का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों की रक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जाएगी।

माननीय प्रबन्ध निदेशक महोदय ने कर्मचारियों से यह भी आग्रह किया कि वे समाज के उन वर्गों के लिए विशेष योगदान दें, जो अब भी निचले पायदान पर हैं और सरकारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी ही समाज के दबे-कुचले लोगों तक योजनाओं की पहुँच सुनिश्चित करने की महत्वपूर्ण कड़ी बन सकते हैं।
यूनियन के सभी सदस्यों ने इस सकारात्मक दृष्टिकोण एवं आत्मीय संवाद के लिए प्रबन्ध निदेशक महोदय का हृदय से आभार व्यक्त किया।
जय भीम – जय संविधान
विजेंद्र बराड़ 9812910090
राज्य प्रधान
अनुसूचित जाति,जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग यूनियन पंजीकरण संख्या 417
